फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glacier: इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर, अब इन देशों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, दुनिया की बढ़ी चिंता

Sat, 11 May 2024 04:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
Venezuela Last Glacier: जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनियाभर में गर्मी बढ़ रही है। इसके साथ ही बेमौसम भारी बारिश, पानी की कमी, आग लगने की घटनाएं और लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव दुनिया के ग्लेशियरों पर पड़ रहा है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दुनिया के लिए बेहद डराने वाली है। दरअसल, वेनेजुएला में मौजूद सभी ग्लेशियर खत्म हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी इस देश में छह ग्लेशियर हुआ करते थे। 

वेनेजुएला में मौजूद पांच ग्लेशियर पहले ही खत्म हो चुके थे, लेकिन आखिरी बचा ग्लेशियर भी समाप्त हो गया है। यह ग्लेशियर इतना सिकुड़ चुका है कि वैज्ञानिकों ने इसे  बर्फ के मैदान के तौर पर वर्गीकृत किया है। अब वेनेजुएला में एक भी ग्लेशियर नहीं है। यह दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां जलवायु परिवर्तन के कारण सभी ग्लेशियर खत्म हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
लॉस एंडीज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जूलियो सीजर सेंटेनो ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में अब एक भी ग्लेशियर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक छोटा सा बर्फ का टुकड़ा है, जो अपने मूल आकार का सिर्फ 0.4 फीसदी बचा है। जलवायु वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि इंडोनेशिया, मैक्सिको और स्लोवेनिया के भी ग्लेशियर खत्म हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सालों में ग्लेशियरों की संख्या तेजी से घट रही है। साल 2011 तक वेनेजुएला के पांच ग्लेशियर खत्म हो चुके थे। सिर्फ हम्बोल्ट ग्लेशियर बचा था। देश की दूसरी  दूसरी सबसे ऊंची चोटी पिको हम्बोल्ट के पास यह ग्लेशियर स्थित था। इसके अभी कम से कम एक दशक तक रहने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह पूरी तरह पिघल चुका है। 

Air Hostess: पहले केवल नर्सों को ही क्यों बनाया जाता था एयर होस्टेस, जानिए कौन थी पहली महिला फ्लाइट अटेंडेंट
 

4 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से पूरी दुनिया का औसत तापमान बढ़ रहा है और बर्फ पिघल रही है। इसके कारण दुनिया भर में समुद्र का जल स्तर भी बढ़ रहा है। डरहम विश्वविद्यालय के ग्लेशियोलॉजिस्ट कैरोलिन क्लासन ने कहा कि वेनेजुएला के आखिरी ग्लेशियर पर अधिक बर्फ नहीं जमी है। इस साल मार्च में लॉस एंडीज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने देखा कि यह ग्लेशियर अब सिर्फ दो हेक्टेयर में रह गया है, जो पहले 450 हेक्टेयर में फैला था। 

Least Populated Cities: ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग
विज्ञापन

5 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
शोधकर्ताओं का कहना है कि ग्लेशियर के तौर योग्य होने के लिए बर्फ के एक टुकड़े के न्यूनतम आकार को लेकर कोई वैश्विक मानक नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, आमतौर पर स्वीकृत दिशानिर्देश करीब 10 हेक्टेयर है। नासा ने साल 2018 में माना था कि यह वेनेजुएला का आखिरी ग्लेशियर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर - फोटो : Istock
जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में ग्लेशियर पर खतरा मंडरा रहा है। अल नीनो जैसी जलवायु घटनाओं से तापमान बढ़ता है। बढ़ते तापमान की वजह से दुनिया भर में ग्लेशियरों के पिघलने की गति तेज हुई है। अब शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि कि इंडोनेशिया, मैक्सिको और स्लोवेनिया जैसे देशों में ग्लेशियर के खत्म होने का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें