धरती से 200 मील दूर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बारे में हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। लेकिन मुद्दा ये है कि अमेरिका में जिस दिन राष्ट्रपति का चुनाव होगा, उस दिन कुछ एस्ट्रॉनॉट्स यानी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में होंगे, तो वो वोट कैसे देंगे? खबरों के मुताबिक आईएसएस का मिशन छह महीने से पहले खत्म होना मुश्किल है। ऐसे में एस्ट्रॉनॉट को अंतरिक्ष से ही वोट देने के लिए खास व्यवस्था हुई है।