फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कितना पुराना है सेल्फी का इतिहास, जानिए इससे जुड़ी और भी रोचक बातें

Tue, 29 Sep 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में सेल्फी का क्रेज हर किसी में दिखाई देता है। विकसित होते मोबाइल फोन और उसके कैमरे की सुधरती क्वालिटी ने लोगों को अपनी तस्वीरें खींचने के लिए प्रोत्साहित किया है। लेकिन क्या आपको सेल्फी के इतिहास के बारे में पता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की पहली सेल्फी आज से डेढ़ सदी पहले खींची गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया की पहली सेल्फी सन 1850 में ली गई थी। हालांकि, यह आज की तरह चमकती सेल्फी नहीं, बल्कि एक सेल्फ पोट्रेट है। यह सेल्फी स्वीडिश आर्ट फोटोग्राफर ऑस्कर गुस्तेव रेजलेंडर की है। बता दें कि इस सेल्फ पोट्रेट को उत्तरी यॉर्कशायर के मॉर्फेट्स ऑफ हेरोगेट ने 70,000 पाउंड यानी करीब 66.5 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक दावा ये भी
वैसे एक दावा ये भी है कि पहली सेल्फी सन 1839 में खींची गई थी। अमेरिकी फोटोग्राफर रॉबर्ट कोरनेलियस ने इस सेल्फी को खींचा था। उन्होंने अपने कैमरे से अपनी फोटो खींचने की कोशिश की थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या है सेल्फी?
मोबाइल फोन से खुद की खींची गई फोटो को साधारण तौर पर सेल्फी कहा जाता है। लेकिन इस शब्द का प्रचलन पिछले कुछ सालों से खूब बढ़ा है। पहली बार सेल्फी शब्द का इस्तेमाल आस्ट्रेलियाई वेबसाइट फोरम एबीसी आनलाइन ने 13 सितंबर 2002 में किया था। टाइम मैग्जीन ने साल 2012 के 10 मूल शब्दों में सेल्फी शब्द को स्थान दिया था। ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने सेल्फी शब्द को साल 2013 में वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक मकाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फी लेने की धमाकेदार शुरुआत साल 2011 से मानी जाती है, जब एक मकाऊ प्रजाति के एक बंदर ने इंडोनेशिया में ब्रिटिश वन्यजीव फोटोग्राफर डेविड स्लाटर के कैमरे का बटन दबाकर सेल्फी ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें