कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए पूरे भारत भर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर कई लोगों के भीतर अभी भी डर बना हुआ है। इस कारण ये लोग वैक्सीन लगवाने से अभी भी घबरा रहें हैं। ऐसे में उत्तर-प्रदेश के बाराबंकी से एक अजब-गजब मामला सामने निकल कर आया है, जहां पर वैक्सीन लगवाने के डर से कई ग्रामवासी पास स्थित सरयू नदी में कूद गए।
विज्ञापन
2 of 5
कोवैक्सिन और कोविशील्ड
- फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
बाराबंकी का यह मामला इस समय देश भर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। घटना जिले के सिसौड़ा गांव की है, जहां पर वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख गांव के कई सारे लोग डर गए और पास स्थित सरयू नदी में कूद गए। इसे देख स्वास्थ्य विभाग के लोग हक्का-बक्का हो गए और गांव वालों से नदी से बाहर निकलने के लिए आग्रह करने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य कर्मियों की लाख मिन्नतों के बाद भी गांव वाले जब नदी से बाहर नहीं निकले, तो उपजिलाधिकारी को बुलाना पड़ा। इसके बाद रामनगर के उपजिलाधिकारी राजीव शुक्ल और नोडाल अधिकारी राहूल त्रिपाठी के समझाने के बाद गांव के लोग नदी से बाहर निकले और वैक्सीन लगवाने के लिए राजी हुए। गौरतलब बात यह है कि पूरे गांव में केवल 14 लोगों ने ही वैक्सीन को लगवाया।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांव में करीबन 1500 लोग रहते हैं, जिनमें से केवल 14 लोगों ने ही वैक्सीन को लगवाया है। बाद में घटना पर गांव वालों ने बताया - "हमें किसी ने बताया था कि वैक्सीन के अंदर जहर होता है इसलिए जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो हम काफी डर गए थे। हमें भागने के लिए कहीं जगह नहीं मिली तो हम सरयू नदी में कूद गए।"
देश भर में कई लोग अभी भी वैक्सीन से डरे हुए हैं। उनके भीतर वैक्सीन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां मौजूद हैं। इस कारण ये लोग वैक्सीन लगवाने नहीं जा रहे हैं। आपको बता दें कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित और कारगर है। अब तक देश भर में करीबन 19 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन लग चुकी हैं। आने वाले दिनों में सरकार वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को और तेज करने की योजना बना रही है।