फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो पांच रहस्यमयी स्थान, जिनकी गुत्थी सुलझाने में आज भी नाकाम हैं वैज्ञानिक

Sat, 16 Nov 2019 08:42 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेविल्स वाटरफॉल - फोटो : Social media
दुनिया में आज भी कई रहस्य अनसुलझे ही हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमयी चीजों का जवाब आज तक वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ पाये हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में, जो आज भी सबके लिए अबूझ पहेली ही बने हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेथ वैली का रहस्य - फोटो : Social media
कैलिफोर्निया के डेथ वैली में मौजूद खिसकते हुए पत्थरों का रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाये हैं। यहां अलग-अलग वजन के कई ऐसे पत्थर हैं, जिन्हें देखने पर लगता है कि वो घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यहां घिसटने के सबूत भी मिलते हैं, लेकिन कोई इन पत्थरों को घसीट रहा है, यह रहस्य ही है।
विज्ञापन

3 of 6
डांसिंग प्लेग - फोटो : Social media
साल 1518 में फ्रांस के एक शहर स्ट्रासबर्ग में अचानक कई लोगों ने नाचना शुरू कर दिया था। दिन से रात हो जाती और फिर रात से दिन, लेकिन लोगों का नाचना बंद नहीं होता। ऐसे ही नाचते-नाचते कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इसे 'डांसिंग प्लेग' नाम दिया गया, लेकिन यह रहस्य आज भी अनसुलझा ही है कि आखिर इन लोगों को क्या हुआ था? 

4 of 6
स्टोनहेन्ज - फोटो : Social media
इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित स्टोनहेन्ज अब तक सभी के लिए रहस्य ही है। ग्रेनाइट के इन विशाल पत्थरों पर आठ भाषाओं अंग्रेजी, स्पेनिश, स्वाहिली, हिन्दी, हिब्रू, अरबी, चाइनीज और रशियन में लिखी लाइनें अनसुलझी पहेली हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि हो सकता है कि इन पत्थरों की कोई खगोलीय विशेषता हो, लेकिन इन पत्थरों पर लिखी लाइनों का मतलब अब तक कोई जान नहीं सका है।
विज्ञापन

5 of 6
नाजका लाइन्स - फोटो : Social media
पेरू के नाजका रेगिस्तान में बनी ये आकृतियां वैज्ञानिकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं। माना जाता है कि ये आकृतियां 200 ईसा पूर्व से इसी तरह-इसी जगह पर मौजूद हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां एलियंस के विमान यानी यूएफओ उतरे थे, ये उसी के निशान हैं, लेकिन यह अब भी एक रहस्य ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेविल्स वाटरफॉल - फोटो : Social media
मिनेसोटा डेविल्स वाटरफॉल्स को दुनिया का सबसे रहस्यमयी झरना माना जाता है। इस झरने में पानी की दो धाराएं ऊपर से गिरती हैं। इनमें से एक धारा तो नीचे गिरकर सामान्य तरीके से बहती है, लेकिन दूसरी धारा एक बड़े से छेद में गिरकर कहां गायब हो जाती है, यह किसी को नहीं पता। यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें