Total Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका के बड़े इलाके में दिखाई देगा। अब इसको लेकर वैज्ञानिकों ने अजीबगरीब चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि ग्रहण की वजह से सड़क हादसे बढ़ जाएंगे। साल 2017 में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था, जिसे ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स ऑफ 2017 कहा जाता है। उस समय कम समय के लिए, लेकिन सड़क हादसे बढ़ गए थे। वैज्ञानिकों ने उसका अध्ययन किया है, जो जामा इंटरनल मेडिसिन (JAMA Internal Medicine) में प्रकाशित किया गया है।
इस अध्ययन के सह-लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. डोनाल्ड रीडेलमीयर का कहना है कि पूर्ण सूर्यग्रहण के एक घंटे के दौरान दिन अचानक रोशनी कम होने और फिर अचानक अंधेरा होने से सड़क हादसे नहीं होते। हालांकि, उसके पहले और बाद के घंटों में हादसे होते हैं।