Time Travel: दुनिया में लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा चल रही है। अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग की कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा ( टाइम ट्रैवल ) पर यकीन हो जाता है।
वैज्ञानिक मानते हैं कि समय यात्रा सिर्फ कल्पना है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत सामने आते हैं, जो टाइम ट्रैवल को सच साबित करते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें समय यात्रा को लेकर एक हैरान करने वाली चीज दिख रही है। अब इस तस्वीर को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। इस पुरानी फोटो में एक डरावनी डिटेल दिख रही है, जिसके देखने के बाद लोग सवाल खड़े रहे हैं।