दुनिया की सबसे अनोखी गोभी
- फोटो : Pixabay
आपने केल सब्जी का नाम तो सुना ही होगा, खाया भी होगा। केल एक हरी पत्तेदार सब्जी है। इसे लीफ कैबेज भी कहा जाता है। ये पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली के परिवार से ही आती है। मगर कई केल गोभी ऐसी होती हैं जो खाने के लिए नहीं, बल्कि सजावट के लिए ही उगाई जाती हैं। खाई जाने वाली केल और बंद गोभी हजारों साल पुरानी सब्जी मानी जाती है, लेकिन सजवाट के काम में आने वाली गोभी जापान में सबसे पहले उगाई गई थी। इस गोभी का नाम है ऑर्नामेंटल कैबेज।