फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, नहाने से जान भी जा सकती है

Sun, 22 Nov 2020 03:15 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस लड़की की उम्र महज 12 साल है और पानी से एलर्जी होने की वजह से इस लड़की को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है - फोटो : social media
पानी जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, परंतु आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पानी से एलर्जी है। इस लड़की की उम्र महज 12 साल है और पानी से एलर्जी होने की वजह से इस लड़की को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लड़की का नाम डेनियल मेक्रकेवेन हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं। डेनियल के हालात इतने खराब हैं कि उन्हें पसीना आने पर भी कई तरहों की परेशानियां होने लगती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिका में रहने वाली 12 साल की डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं - फोटो : social media
एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं डेनियल
  • अमेरिका में रहने वाली 12 साल की डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बिमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डेनियल को छोड़नी पड़ी स्वीमिंग
  • डेनियल जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें उस हिस्से में चकते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। डेनियल को स्वीमिंग करना काफी पसंद था, परंतु जब उन्हें अपनी इस समस्या के बारे में पता चला तो उन्हें स्वीमिंग करना छोड़ना पड़ा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
गर्मियों  के दौरान घर में ही रहना होता है
  • डेनियल को गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है। गर्मियों के दौरान घर से बाहर निकलने में पसीना आ जाएगा, जिस वजह से उन्हें कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पसीने की वजह से डेनियल को खुजली होने लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
नहाने से जान भी जा सकती है
  • पानी से एलर्जी की वजह से डेनियल को एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। आपको बता दें ये शॅाक उन परिस्थितियों में लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी अधिक होता है। इस शॅाक के कारण जान जाने का खतरा भी रहता है। इसी वजह से एक बाल्टी भर पानी से नहाने से डेनियल की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी का सेवन करने से नहीं है कोई भी समस्या
  • डेनियल को पानी से एलर्जी है, परंतु उन्हें पानी का सेवन करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। डेनियल जब 11 साल की थीं तब उन्हें इस एलर्जी के बारे में पता चला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें