फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 साल पहले हो गई थी इस लड़की की मौत, पर आज भी शरीर में बहता है खून

Mon, 03 Apr 2017 09:51 AM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनके राज खोलना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा ही एक रहस्य है एक लड़की का। हाल ही में एक खुलासा हुआ है जो बेहद चौकाने वाला है। आपको बता दें कि साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था। उसका शव मिलने के बाद दावा किया गया था कि वो लड़की उस ढेर में 500 सालों से दफन थी। 
विज्ञापन

500 साल पहले हो गई थी इस लड़की की मौत, पर आज भी शरीर में बहता है खून

2 of 5
दरअसल वैज्ञानिकों ने जब उस लड़की का शव वहां से निकाला तब उसकी हालत ऐसी थी जैसे उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई हो। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब सामान्य ही थे। आपको बता दें कि उसकी बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे।
विज्ञापन

500 साल पहले हो गई थी इस लड़की की मौत, पर आज भी शरीर में बहता है खून

3 of 5
लेकिन इन सबके बावजूद सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जब उस लड़की के शरीर की जांच हुई तो उसके अंदर से खून मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं खून में से टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं।

500 साल पहले हो गई थी इस लड़की की मौत, पर आज भी शरीर में बहता है खून

4 of 5
शोधकर्ताओं के अनुसार इससे पहले किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लड़की की बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में जूएं तक मौजूद थीं। यह ममी कई राज खोल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 साल पहले हो गई थी इस लड़की की मौत, पर आज भी शरीर में बहता है खून

5 of 5
फिलहाल उसके खून की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि खून में टीबी के बैक्टीरिया कैसे मौजूद हैं। डॉक्टरों का मानना है कि शायद उस लड़की के खून से ऐसी कई बीमारियों का इलाज ढूंढने में सफलता हासिल हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें