इस व्यक्ति का नाम सईद ओसमान अजहर मकसूसी है। हैदराबाद में हर रोज बेघरों, भिखारियों, कचरा बीनने वालों और मजदूरों को सईद का इंतजार रहता है। हर दोपहर सईद 400 लोगों को पेट भर खाना खिलाते हैं। अजहर ने इस नेक काम की शुरुआत 2012 में की थी और ये सिलसिला आज तक जारी है। 2012 से लेकर अब तक एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब भूखे गरीबों को सईद ने खाना ना खिलाया हो।