फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 खिलाड़ी हैं मुंबई की जीत के असली हीरो, जिन्होंने लगाया चेन्नई की रफ्तार पर ब्रेक

Thu, 04 Apr 2019 01:06 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
इंडियन टी-20 लहीग में बुधवार को रोहित शर्मा की मुंबई ने धोनी की चेन्नई को  37 रन से हराया। जीत की हैट्रिक लगाने वाले चेन्नई की इस सीजन में यह पहली हार है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन रहे मुंबई की तरफ से जीत के सबसे बड़े हीरो..
 
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ipl
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टीम को संभालते हुए बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश किया। उन्होंने 43 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पांड्या ने बल्लेबाज करते हुए 8 गेदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन की तूफानी पार खेली। इसके अलावा उन्होंने धोनी, जडेजा और चाहर के रूप में तीन खिलाड़ियों को भी आउट किया।

4 of 6
कृणाल पांड्या
हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के लिए भी यह मैच काफी खास रहा। क्रुणाल ने इस मैच में 23 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की मददगार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिक नभाई।
विज्ञापन

5 of 6
lasith malinga - फोटो : social media
टीम के धांसू तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस मैच में तीन विकेट हासिल किए। मलिंगा ने वॉटसन समेत जाधव और डीजे ब्रावो को आउट कर क्रीज से चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jason Behrendorff
टीम के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ के प्रदर्शन को किसी भी मायने में कम नहीं आंका जाएगा। जेसन ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर मैच में दो बड़े खिलाड़ियों रायुडू और रैना को आउट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें