फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस में भी घूमती है एक आत्मा, आज तक नहीं सुलझा ये रहस्य

Wed, 19 Dec 2018 02:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
White House - फोटो : Washington Post
भूत-प्रेत का नाम सुनते ही अक्सर लोग सहम जाते हैं। वैसे हमारे देश में तो भूतों को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। यहां तक कि कई लोग आत्माओं को देखने का दावा भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले व्हाइट हाउस में भी आत्माओं का वास है। भले ही आपको इसपर विश्वास न हो, लेकिन कई लोग व्हाइट हाउस में आत्माओं को महसूस कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
White House - फोटो : social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट हाउस दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि वहां बिना इजाजत कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन इसके आंगन में आज भी कई ऐसे रहस्य दफन हैं, जिसे जानकर आपकी रूह तक कांप जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Abraham Lincoln - फोटो : White House
कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल, अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, लेकिन अप्रैल 1865 में व्हाइट हाउस के अंदर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद से ही लोगों को अब्राहम लिंकन की आत्मा दिखाई देने लगी।

4 of 6
White House - फोटो : social media
सबसे पहले अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति रहे केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को महसूस किया था। उनका कहना था कि उन्हें आभास हुआ कि व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर की खिड़की के पास अब्राहम लिंकन खड़े हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार ऐसा भी लगा कि लिंकन उनके आसपास ही बैठे हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं से वो काफी डर गई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
भूत
कहा जाता है कि नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखा था। दरअसल, अमेरिकी यात्रा के दौरान वो एक बार व्हाइट हाउस में ही रूकी हुई थीं। तब देर रात उन्हें लगा कि किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब उन्होंने जाकर दरवाजा खोला तो सामने अब्राहम लिंकन को खड़े पाया। ये देखकर वो काफी डर गईं। उस वक्त उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
White House - फोटो : social media
इतना ही नहीं, ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देख चुके हैं। वो एक बार अमेरिका आने पर व्हाइट हाउस में भी ठहरे हुए थे। इस दौरान जब वो बाथरूम से नहाकर वापस आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में सिगड़ी जल रही थी और वहीं पास में अब्राहम लिंकन बैठे हुए थे। ये घटनाएं आज भी लोगों की रूह कंपा देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें