Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को लेकर गए स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आ गई है। इसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर की वापसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, नासा की तरफ से अभी तक नई तारीखों के बारे में नहीं बताया गया है। इसके बाद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू के अन्य सदस्यों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है।
अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े रहे हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक सप्ताह रहने के बाद 13 जून को वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों की वापस नहीं हो पा रही है। इंजीनियरों को बोइंग अंतरिक्ष यान में कई गड़बड़ियां मिली हैं।