फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति; टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम भारत

Thu, 27 Jun 2024 07:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
18वीं लोकसभा के गठन के बाद आज से संसद सत्र की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी। पहले तीन दिनों में (24-26 जून) के दौरान सांसदों का शपथ ग्रहण और लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया हुई। आज दोपहर 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। रूस में यात्री ट्रेन के नौ डिब्बे बेपटरी होने से हुए हादसे में 70 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविंडेंस में सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है। दूसरी तरफ,  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है। इस दौरान बिजली गिरने और वर्षा जनित अन्य घटनाओं में 22 लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : एएनआई
 
18वीं लोकसभा के गठन के बाद आज से संसद सत्र की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी। पहले तीन दिनों में (24-26 जून) के दौरान सांसदों का शपथ ग्रहण और लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया हुई। आज दोपहर 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग 11 - फोटो : ICC/T20 World Cup

टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 27 जून को सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच रात आठ बजे भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविंडेंस में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
भिवानी में बारिश के दौरान दौड़ लगाते युवा। - फोटो : संवाद
पूर्वी यूपी और उत्तराखंड समेत 27 राज्यों में जमकर बरसे मेघ, 22 की गई जान
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है। असम, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण व मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान बिजली गिरने और वर्षा जनित अन्य घटनाओं में 22 लोगों की मौत भी हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
लाल कृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती - फोटो : पीटीआई / एएनआई
वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 
 
विज्ञापन

6 of 11
संजय कुमार वर्मा, उच्चायुक्त - फोटो : ani
उच्चायुक्त की दो टूक- कनाडाई सांसदों की रिपोर्ट सिख अलगाववाद से प्रेरित
कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा का भारतीय हस्तक्षेप का दावा सरासर गलत है। इस संबंध में जारी कनाडाई सांसदों की रिपोर्ट न सिर्फ राजनीति से प्रेरित है बल्कि सिख अलगाववादी प्रचारकों से भी प्रभावित है। बता दें कि कनाडा के सांसदों के एक समूह ने खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए गत दिनों आरोप लगाया था कि भारत और चीन कनाडा की लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए मुख्य विदेशी खतरा हैं। इस पर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण थी। इसने भारत को निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई तीन राज्यों में जुटा रही सबूत
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड, गुजरात और बिहार में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी की टीम ने झारखंड के हजारीबाग के एक स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। बिहार में दो आरोपियों चिंटू व मुकेश को पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक टीम ने गुजरात के खेड़ा और पंचमहल स्थित दो निजी स्कूलों से सबूत जुटाए। अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
रूस में रेल हादसा (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
रूस में ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे; 70 से अधिक घायल
रूस में यात्री ट्रेन के नौ डिब्बे बेपटरी होने से हुए हादसे में 70 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। रूस की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी पांच हजार किलोमीटर है। जो रेल हादसे का शिकार हुई है उसका नाम ट्रेन 511 है। डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण हाल ही में हुई भारी बारिश हो सकती है। खबरों के मुताबिक रेलवे ऑपरेटर ने बताया कि ट्रेन 511 में कुल 14 डिब्बे थे, जिसमें 232 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
दो दिन की नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिका
स्पेक्ट्रम नीलामी दूसरे दिन बुधवार को बोली शुरू होने के कुछ घंटों में ही खत्म हो गई। दो दिन की नीलामी में सरकार को सिर्फ 11,340.78 करोड़ रुपये ही मिले। यह रकम प्रस्तावित स्पेक्ट्रम के लिए अनुमानित न्यूनतम मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का 11.78 फीसदी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया, नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज से 26 गीगाहर्ट्ज के बीच कुल 10 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश की गई। अनुमान है कि सात दौर की बोलियों में सिर्फ 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम ही बेचे गए हैं। नीलामी के पहले दिन 25 जून को पांच दौर की बोलियां लगाई गईं। बुधवार को ज्यादा गतिविधि नहीं हुई। इस कारण अधिकारियों ने दिन में करीब 11:30 बजे नीलामी खत्म करने की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
कठुआ के जुथाना में तलाशी अभियान - फोटो : अनिल कुमार
चरवाहों के बनाए चार मार्गों से कश्मीर पहुंचते हैं आतंकवादी
जम्मू संभाग में आतंकी चरवाहों के बनाए गए रूट इस्तेमाल कर रहे हैं। ये रूट चरवाहे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए इस्तेमाल करते थे। इनके रास्ते में कोई गांव नहीं पड़ता, जबकि इन रूटों के अधीन कई ऐसी डोक बनी हुई हैं, जो रहने के लिए थीं और इनका अब आतंकी इस्तेमाल कर रहे हैं। कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ जिलों में ऐसे चार रूट हैं, जो जम्मू-कश्मीर को आपस में जोड़ते हैं। यही कारण है कि आतंकी उधमपुर, कठुआ, किश्तवाड़, डोडा और भद्रवाह में सक्रिय होकर गतिविधियां चला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
Money - फोटो : Istock
2023 में भारत को विदेश से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले
साल 2023 में भारत को विदेशों से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले जो कि इसी दौरान मैक्सिको को मिले 66 अरब डॉलर के मुकाबले करीब दो गुना है। विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसी अवधि में चीन को 50, फिलीपीन को 39 और पाकिस्तान को 27 अरब डॉलर हासिल हुए। साल 2021-22 की अवधि में दुनिया में तेज वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद साल 2023 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों में विदेशों से आने वाला पैसा 656 अरब डॉलर तक पहुंच गया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें