हिंदू धर्म में हवन को सबसे पवित्र धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। शादी हो या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, अक्सर लोग हवन करते ही हैं। हवन करते समय मंत्रों का जाप करते हुए स्वाहा कहकर ही हवन सामग्री, अर्घ्य या भोग भगवान को अर्पित किया जाता है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि हर मंत्र के अंत में स्वाहा क्यों बोला जाता है?