फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर घटी पांच अजीबोगरीब घटनाएं, जिनका जवाब आज तक नहीं दे पाया कोई

Sat, 28 Sep 2019 02:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब घटनाएं - फोटो : Social media
कभी-कभी धरती पर ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर विश्वास करना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उस घटना के बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी यकीन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अमेरिका के अलास्का के रहने वाले जेसन पैजेट नाम के शख्स के साथ साल 2002 में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने उन्हें रातों-रात गणित का विद्वान बना दिया था। दरअसल, जेसन को गणित में बिल्कुल भी रूचि नहीं थी और ना ही उन्हें इस विषय के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी थी, लेकिन एक दिन सड़क पर एक लुटेरे ने उन्हें ऐसा घूंसा मारा कि उसके बाद वो 'मैथेमेटिकल जीनियस' बन गए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : needpix.com
24 वर्षीय एक शख्स, जिसका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, उसने दावा किया था कि वह जो कुछ भी करता था, उसको हमेशा ऐसा लगता था कि उसके साथ पहले भी वो घटना हो चुकी है। यह अभी तक रहस्य ही है कि उसे आखिर ऐसा क्यों लगता था। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
इंग्लैंड की रहने वाली बेवरली गिलमौर नाम की महिला ने कुछ साल पहले ये दावा किया था कि उसे बीते 30 सालों में करीब 1000 बार मौत का अनुभव हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वो जिंदा है। यह भी अपने आप में एक अनोखी और अजीबोगरीब घटना है।  
विज्ञापन

5 of 6
नॉर्वे के तट पर लाखों मरी हुई मछलियों का रहस्य - फोटो : Social media
साल 2012 में नॉर्वे के तट पर अचानक मरी हुई लाखों मछलियां आ गईं और फिर बाद में वो विचित्र रूप से गायब भी हो गईं। यह कैसे और क्यों हुआ था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के लोवा में रहने वाले लैंडन जोन्स नाम के लड़के को न तो कभी भूख लगती है और न ही प्यास। मेडिकल के इतिहास में यह एक अनोखी घटना है। जानकारी के मुताबिक, लैंडन जोन्स के अलावा दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं है, जिसके साथ ऐसा कभी हुआ हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें