फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या की दीवानगी में टूटे हाथ-पैर, हादसे की खबर मिलते ही व्याकुल हो उठे हार्दिक

Sat, 28 Sep 2019 02:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या फैन - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने एक सुपर फैन के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि चारों और उनकी वाहवाही हो रही है। दरअसल भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं और क्रिकेटर्स को फैंस भगवान मानते हैं। सचिन के सुपर फैन सुधीर की तरह ही हार्दिक पांड्या के सुपर फैन भी क्रिकेट के मैदान में दिखते हैं। उनका नाम मुगुन्थन है। वह कोयंबटूर के रहने वाले हैं। हार्दिक के सुपर फैन का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद जो हार्दिक ने अपने फैन के लिए किया उसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मुगुन्थन भारत में होने वाले सभी मैच में हार्दिक पांड्या के चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पहले मैच में भी वह अपने घर से स्टेडियम के लिए निकले थे। वह सड़क मार्ग से धर्मशाला की यात्रा कर रहे थे, लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास उनके साथ हादसा हो गया, हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले एम्बुलेंस में एक सरकारी अस्पताल और बाद में जबलपुर में मेट्रो अस्पताल भेजा गया था। उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं और डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी सर्जरी करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को जब मुगुन्थन के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वह काफी दुखी हुए । इसके बाद उन्होंने अपने सुपर फैन के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला किया।

विज्ञापन

4 of 4
hardik pandya
मुगुन्थन के शरीर में एक्सीडेंट की वजह से कई फ्रैक्चर हुए थे। इलाज के बाद 21 सितंबर को वह अपने शहर कोयंबटूर वापस लौट गए। चोट से उभरने के बाद वह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक की हौसलाअफजाई करते नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें