फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो ने लिखी रूस में दरिंदगी की ऐसी दास्तान, जानकर कांप जाएगी रूह

Sat, 09 Apr 2022 02:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : .twitter/deathbyhibachi
Andrei Chikatilo: अपराध के कई चेहरे होते हैं, लेकिन जिस अपराध में इंसानियत को तार-तार कर दिया जाता है उसे सबसे घिनौना माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही दरिंदे की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने 56 औरतों और बच्चियों के साथ बलात्कार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। उसे रॉस्तोव का कसाई, जंगली कातिल, रेड रिपर और रॉस्तोव रिपर के नाम से भी जाना गया। 

दरअसल, 70 और 80 के दशक में रूस ऐसे कातिल से रूबरू होता है, जो महिलाओं और बच्चों का लगातार अपना निशाना बना रहा था। हर महीने किसी न किसी सड़क, जंगल, पार्क या रेल पटरियों पर शव मिलने लगे। कातिल पहले बलात्कार करता फिर चाकू से वार कर अपने शिकार का काम तमाम कर देता। कातिल पहले अपने शिकार को अगवा करता था। लारिसा तकाशेन्को भी इसी कातिल का शिकार थी।

रूस के रोत्सोव शहर से एक बीस साल की लड़की लारिसा तकाशेन्को गायब हो जाती है। उसे आखिरी बार लाइब्रेरी से बाहर निकलते देखा गया था। लड़की के परिवारवाले पुलिस में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाते हैं। पुलिस अगले दिन लारिसा की लाश को शहर के पास जंगल से बरामद कर लेती है। लारिशा की लाश पर जख्मों के निशान थे। उसे बुरी तरह पीटा और दांतों से काटा गया था।
विज्ञापन

2 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : .twitter/deathbyhibachi
वहीं 22 सितंबर 1978 रूस के रॉस्तोव शहर की नदी से पुलिस को येलेना जकोतनोवा नाम की एक नौ साल की बच्ची की लाश मिलती है। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी और बाद में उसे चाकू से गोदा गया था। उसके साथ कुकर्म भी किया गया था। पुलिस येलेना की हत्या की तफ्तीश शुरू करती है। उस नदी के पास से बच्ची का स्कूल बैग बरामद करती है। नदी के पास बने एक सुनसान घर में जब पुलिस दाखिल होती है तो उसे वहां खून के धब्बे मिलते हैं। पुलिस जब आसपास के लोगों से बातचीत करती है तो एक शख्स बताता है कि उसने बच्ची को एक शख्स के साथ बस स्टॉप के पास जाते देखा था। पुलिस शक के बिना पर एक मजदूर को गिरफ्तार करती है, लेकिन जांच में पता चलता है कि पकड़ा गया मजदूर बेकसूर है।
विज्ञापन

3 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : istock
कातिल रनवे और रेलवे स्टेशन पर बेघर बच्चों और औरतों के लगातार निशाना बना रहा था। मॉस्को पुलिस पर लोगों का दबाव बढ़ता जा रहा था। 1985 के अंत में इन हत्याओं की जांच के लिए इसा कोस्टॉयव को नियुक्त किया जाता है। मामलों की फिर से जांच शुरू की गई और पहले के संदिग्धों और गवाहों से फिर से पूछताछ की गई। 

4 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : istock
इसा कोस्टॉयव एक प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ एलेक्ज़ेंडर बुखानोवस्की की मदद लेते हैं। बुखानोवस्की अज्ञात हत्यारे का एक पच्चीस पन्नों का मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल तैयार करते हैं जो सोवियत रूस में इस तरह का पहला प्रोफाइल था। प्रोफाइल में बताए गए प्रमुख लक्षणों में से एक यह था कि हत्यारा नपुंसकता से पीड़ित हो सकता है और केवल हत्या करके उत्तेजना प्राप्त करना उसका मकसद है। 
विज्ञापन

5 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : .twitter/deathbyhibachi
पुलिस कातिल की तलाश में थी, वो लगातार जुर्म को अंजाम देता जा रहा था। 1990 की शुरुआत में पुलिस अपने जासूस शहर के कोने-कोने और रेलवे स्टेशन के आसपास लगा देती है। ऐसे में एक दिन पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक ऐसा शख्स दिखता है, जो पास के कुएं से अपने खून से सने हाथ धो रहा होता है। उसके चेहरे पर घाव भी होता है। एक पुलिस अधिकारी इस शख्स के पास जाकर बातचीत करता है, तो पता चलता है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : istock
इस शख्स को पुलिस मनोचिकित्सक डॉ एलेक्जेंडर बुखानोवस्की के सामने पेश करती है। बुखानोवस्की जब उससे पूछताछ करते हैं तो वो सारे राज ऐसे बता देता है जैसे उसने कोई गुनाह ही न किया हो। पुलिस हैरत में पड़ जाती है कि जिसे रोज वो स्टेशन के आसपास महिलाओं से बात करते देखती थी वहीं सीरियल किलर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Andrei Chikatilo: रॉत्सोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो की कहानी - फोटो : twitter/deathbyhibachi
इस शख्स की पहचान आंद्रे चिकातिलो के रूप में की गई और 1992 में आंद्रे चिकातिलो को औपचारिक रूप से 53 आरोपों में से 52 का दोषी पाया गया था। फरवरी 1994 में रोस्तोव के कसाई आंद्रे चिकातिलो को उसके गुनाहों के लिए गोली मार दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें