Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार यानी आज लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना पर दुनिया भर के खगोलविदों की नजर है। यह सूर्य ग्रहण कई वजहों से बेहद खास होने वाला है। 50 सालों बाद यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब आठ मिनट का होगा, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा बेहद नजदीक होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान धरती के नजदीक मौजूद बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को सीधा देखा जा सकेगा, लेकिन इस दौरान एक अनोखी खगोलीय घटना होने जा रही है। ग्रहण के दौरान शैतान धूमकेतु भी नजर आने वाला है, जिसे लेकर वैज्ञानिकों में सबसे अधिक दिलचस्पी है। खगोलविदों ने कहा कि 8 अप्रैल को आग के गोले के रूप में चल रहा यह शैतान धूमकेतु सीधी आंखों से देखा जा सकता है।
8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा।