फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

Sun, 08 Sep 2024 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2024 Date, Timings: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर और अक्तूबर का महीना बेहद खास है। सितंबर में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और अक्तूबर में सूर्य ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा, जबकि सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर को। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा, बल्कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छ्ल्ला दिखाई देता है। हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और धरती इसकी परिक्रमा करती है। 

पृथ्वी की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
क्या है सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना करते हैं। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ती है, वहां पर आसमान में सूर्य आधा या पूरा हिस्सा ढका दिखेगा। दो अक्तूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण लेगा। यह एक ऐसा सूर्य ग्रहण है, जिसमें धरती से चांद दूर होता है। इसके कारण यह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है। इससे आसमान में आग की रिंग नजर आती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या है?

जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है, तो उसकी दूरी भी बदलती है। कभी वह पृथ्वी के नजदीक होता, तो कभी दूर। जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है, तो यह हमें बड़ा नजर आता है। वहीं जब यह धरती से दूर होता है तो छोटा दिखाई देता है।
 

4 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
सूर्य ग्रहण के समय अगर चांद पृथ्वी के पास होता है, तो आकार की वजह से पृथ्वी से यह हमें सूर्य को पूरी तरह ढकता नजर आता है। लेकिन, जब यह धरती से दूर होता है, तो छोटे आकार की वजह से सूर्य के बीच के हिस्से को ही ढक पाता है। सूर्य का बाकी किनारा नजर आता है, जो आसमान में आग का छल्ला बनाता है। 

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के दिन आसमान में दिखेगा अद्भुत चांद, जानिए कहां-कहां आएगा नजर
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

इस साल अप्रैल में लगे पूर्ण सूर्य ग्रहण की तरह ही वलयाकार ग्रहण भी चरणों में लगेगा। अमेरिका के स्थानीय समय के मुताबिक, 11:42 बजे सुबह आंशिक ग्रहण की शुरुआत होगी, जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा। इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर दोपहर में वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर में शुरू होगा। शाम 4:39 बजे रिंग ऑफ फायर अटलांटिक महासागर में खत्म होगा। शाम में 5:47 बजे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में ग्रहण खत्म होगा। 

Animals In Space: मुनष्य से पहले अंतरिक्ष जा चुके हैं ये 6 जानवर, इन जीवों से सीखकर चांद तक पहुंचा इंसान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
क्या भारत में आएगा नजर?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर में नजर आएगा। अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण नजर आ सकता है। महाद्वीप के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें