फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के लिए अहम होगा सूर्य ग्रहण का दिन, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

Thu, 18 Jun 2020 01:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण के बाद इस महीने में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण की मायनों में खास है और इस दौरान सूर्य का भी अलग अंदाज देखने को मिलेगा। 21 जून को इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगी, जो दोपहर में 3 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 6 घंटे तक इस ग्रहण के लगे रहने से कई रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी। यूं कहें तो आने वाले समय में यह ग्रहण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
21 जून को लगने वाले इस ग्रहण का पूरे विश्व में काफी चर्चा में है और इसको लेकर काफी अध्ययन भी किया जा रहा है। 9 बजकर 15 मिनट पर इस ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी और 12 बजकर 10 मिनट पर इसमें रिंग ऑफ फायर दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, भारत में यह ग्रहण 10 बजे से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो इसकी शुरुआत अफ्रीका से हो रही है। यह सबसे पहले अफ्रीका के युथोपिया में दिखेगा। यहां पर ये 100 फीसदी दृश्यमान होगा। इसके बाद ये दक्षिण पाकिस्तान में दिखाई देगा। उसके बाद ये भारत के राजस्थान में प्रवेश करेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA
ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं तो इससे मैग्नेटिक प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी और चंद्रमा से ज्वार भाटा उठने लगते हैं और तीनों के एक सीध में आने की वजह से चुंबकीय तरंगें पैदा होने लगती हैं। इन तरंगों के वजह से कुछ लोगों में मानसिक बेचैनी और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिक फायदों की बात करें तो यह ग्रहण आयन मंडल के अध्ययन के लिए सबसे बेहतर माना जा रहा है। सूर्य की किरणें जब बंद हो जाती हैं तो आयन मंडल का अध्ययन करना आसान होता है। इस दौरान आयन मंडल के बनावट और संरचना के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वैज्ञानिक वातावरण और जानवरों पर भी ग्रहण से पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करते हैं। क्योंकि आमतौर पर ग्रहण के वक्त जानवर विचलित होने लगते हैं। यह ग्रहण लंबे समय तक जारी रहेगा। ऐसे में अध्ययन करने के लिए काफी समय मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें