फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, जिसकी लंबाई है एक गधे से भी कम

Tue, 10 Sep 2019 06:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा - फोटो : guinness world records
आमतौर पर घोड़े चार या पांच फीट के होते हैं, ये आपने देखा भी होगा, लेकिन पोलैंड में एक ऐसा घोड़ा है, जो दुनिया के सबसे छोटे घोड़े के तौर पर मशहूर हो गया है। बॉम्बेल नामक इस घोड़े ने अपनी ऊंचाई के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। 
विज्ञापन

2 of 4
दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा - फोटो : guinness world records
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे छोटे घोड़े की लंबाई महज 56.7 सेंटीमीटर यानी एक फीट 10 इंच है, जो एक सामान्य ऊंचाई वाले गधे से भी कम है। यह घोड़ा कासकडा के फॉर्म हाउस में रहता है, जहां उसके साथ कई बड़े घोड़े भी रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा - फोटो : guinness world records
इस घोड़े के मालिक पैट्रीक और केटरजाइना के मुताबिक, इस घोड़े को उन्होंने पहली बार साल 2014 में देखा था। तब वह सिर्फ दो महीने का था। घोड़े को देखकर पहले तो उन्हें लगा कि शायद उसे कुछ हो गया है, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि दरअसल उसकी लंबाई बढ़ ही नहीं रही है।
विज्ञापन

4 of 4
अब तक का दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा - फोटो : guinness world records
आपको बता दें कि अब तक के सबसे छोटे घोड़े का नाम थम्बेलिना था, जिसकी साल 2018 में मौत हो गई। इस घोड़े की लंबाई मात्र 44.5 सेंटीमीटर यानी एक फीट पांच इंच थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें