फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doomsday: धरती पर जल्द आएगी प्रलय! वैज्ञानिकों ने बता दिया समय, जानिए कब और कैसे होगा महाविनाश

Wed, 30 Nov 2022 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
Doomsday: धरती पर प्रलय को लेकर कई बार भविष्यवाणी की जा चुकी है। करीब 433 मिलियन साल पहले धरती पर पहली बार प्रलय आई थी, जिसे एंड-ऑर्डोविसियन कहा गया। इस दौरान धरती पर स्थित पानी बर्फ में बदलने लगा और जीवों की मौत होने लगी। प्रलय के दौरान करीब 86 प्रजातियां समाप्त हो गईं। इसके बाद बची हुईं प्रजातियां मौसम के अनुसार खुद को ढाल लिया था। करंट बायलॉजी जर्नल में साल 2017 में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

इसके बाद दूसरी बार प्रलय करीब 359 से 380 मिलियन साल पहले और तीसरी बार प्रलय 251 मिलियन साल पहले प्रलय आई थी। इसके बाद चौथी बार प्रलय 210 मिलियन साल पहले आई थी। आखिरी बार करीब  65.5 मिलियन साल पहले प्रलय आई थी। बताया जाता है कि इस दौरान धरती से डायनासोर का खात्मा हो गया था। हालांकि इसकी क्या वजह थी, इसको लेकर अभी भी बहस चल रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
माना जाता है कि इस दौरान एक एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर हुई थी। लेकिन सवाल यह है कि क्या धरती से एस्टेरॉयड के टक्कर के बाद ऑक्सीजन खत्म हो गई? क्या इसकी वजह से ही मजबूत प्रजातियों में शामिल डायनासोर खत्म हो गए? बहस के बीच यह भी माना गया है कि वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ा और ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो गया जिसकी वजह से 76 प्रजातियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
अब वैज्ञानिक छठवीं विनाश को लेकर चर्चा करने लगे हैं। यह क्यों, कब और कैसा होगा? प्रसिद्ध जीवाश्म वैज्ञानिक रिचर्ड लीके ने चेतवानी दी थी धरती पर छठवें विनाश के लिए इंसान जिम्मेदार होगा। अभी तक धरती पर आने वाली पाचों तबाही प्राकृतिक थीं और यह किसी जीव जंतु की वजह से नहीं आई थीं। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों की गतिविधियां बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है जिससे इस बार अधिक खतरा है। 

Optical illusion: तस्वीर में छिपे नंबर का क्या 10 सेकेंड के अंदर लगा सकते हैं पता? 99 फीसदी लोग हो गए हैं फेल

4 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
उनका कहना है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया है कि प्रलय के बिना ही धरती से कई स्पीशीज लगातार खत्म होती जा रही हैं जिसे बैकग्राउंड रेट कहा जाता है। यह तो एक साधारण बात है, लेकिन इंसानों की गतिविधियों के कारण धरती पर 100 गुना तेजी से स्पीशीज गायब हो रहे हैं। इंसानों के कारण 100 गुना तेजी से जीव-जंतुओं का खात्मा हो रहा है। 

Earth Tongue: वैज्ञानिकों ने खोज निकाली 'धरती की जीभ', क्या एलियन दुनिया से है इसका संबंध?
विज्ञापन

5 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
प्रोसिडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (PNAS) में वैज्ञानिकों की इसको लेकर लगातार शोध कर रही है। छठवें सामूहिक विनाश को होलोसीन या एंथ्रोपोसीन एक्सटिंक्शन नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं को डर है कि इसमें बैक्टीरिया, फंगी, पेड़-पौधे, इंसान, रेप्टाइल्स, पंक्षी और मछलियां सभी का विनाश हो जाएगा। इसकी वजह क्लाइमेट चेंज होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
धरती तेजी से गर्म होती जा रही है और महासागरों की बर्फ भी पिघल रही है। इसकी तुलना वैज्ञानिकों की तरफ से ज्वालामुखियों के अचानक फटने से की जा रही है। उनका कहना है कि इससे पानी इतना अधिक गर्म हो जाएगा कि ऑक्सीजन का स्तर नीचे जाने लगेगा जिसका नतीजा होगा कि जीव-जंतुओं की मौत होने लगेगी। पानी से इनकी शुरुआत होगी और हवा में इसका असर होने लगेगा। इसके बाद धीरे-धीरे सभी प्रजातियों का एक साथ सामूहिक विनाश हो जाएगा। 

Optical Illusion: आठ सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपे पक्षी को ढूंढ निकालिए, खोजने वाले को माना जाएगा जीनियस
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धरती पर जल्द आएगा प्रलय! - फोटो : iStock
दुनिया के कई देश बेमौसम बारिश, तूफान, सूखा तो कभी भूकंप की मार झेल रहे हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि धड़ाधड़ जगलों को काटा जा रहा है। यूएन फूड एंड एग्रीक्लचर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 के बाद से हर साल करीब 24 मिलियन एकड़ जंगलों की कटाई हो रही है। प्रलय कब आएगा इसके लेकर वैज्ञानिकों के दावे अलग-अलग हैं। साइंस एडवांसेज में मेसाचुसेट्स प्रौद्योगिक संस्थान के प्लानेटरी साइंसेज विभाग ने एक शोध किया है जिसकी आधार पर कहा है कि साल 2100 के करीब प्रलय आ सकता है। उनका यह भी मानना है कि धरती तेजी से गर्म हो रही है। हो सकता है इससे पहले भी विनाश हो जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें