फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: 2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? सामने आ गई तारीख, शख्स का अजीबोगरीब दावा

Fri, 16 Dec 2022 04:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? - फोटो : iStock
Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन अजीबोगरीब खबरें सामने आती हैं। आए दिन लोग परग्रही जीव के बारे में नए-नए दावे करते रहते हैं। कई लोगों एलियन और यूएफओ को देखने का दावा भी करते हैं। लेकिन इस बात पर अक्सर बहस चलती है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर शख्स ने एक विचित्र दावा किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो टिक टॉक पर एक रहस्यमयी अकाउंट है, जिसका संचालक खुद दावा करता है कि वह एक टाइम ट्रैवलर है। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन इस शख्स ने अपने दावे से सभी को हैरत में डाल दिया है। शख्स का दावा है कि वह समय यात्रा कर के आया है और उसे भविष्य से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन

2 of 5
2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? - फोटो : istock
ऐसे में शख्स ने आने वाले साल 2023 के लिए कई दावे किए हैं। इसमें उसने ऐसी तीन प्रमुख तारीखों के बारे में बताया है जो एलियन्स का इंसानों से संपर्क करा सकती हैं। शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि वो असल में एक टाइम ट्रैवलर है।
 
विज्ञापन

3 of 5
2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? - फोटो : istock
शख्स ने कहा कि वह जो भी तारीखें बता रहा है, उसे नोट कर लिया जाए क्योंकि उनमें इंसानों को एलियन्स और दूसरी दुनिया के बारे में काफी चीजें पता चलेंगी। शख्स ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को इंसान 3 नई यूनिवर्स की खोज करेगा। वहीं 10 फरवरी 2023 को अमेरिका के खुफिया इलाके, एरिया-51 में एलियन्स का एक यूएफओ भी लैंड करेगा। वह अपने साथ एलियन्स की नई प्रजाति लाएंगे।
 

4 of 5
2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? - फोटो : istock
इतना ही नहीं 14 फरवरी 2023 को मेक्सिको के चार हाई स्कूल छात्रों को सूरज की किरणों से अनोखी शक्तियां मिलेंगी। शख्स के दावे बेहद अजीब हैं, लेकिन हर कोई इसे सुनने के बाद सोच में पड़ गया है। ऐसे में कई लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2023 में कब इंसानों से मिलेंगे एलियंस? - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने उसके दावों पर सवाल भी उठाए हैं। ऐसे में एक ने कहा कि हम इस बात पर कैसे यकीन कर लें कि वो एक टाइम ट्रैवलर है। जबकि एक अन्य शख्स ने कहा कि यदि ये सच है, तो यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध कब खत्म होगा बताओ। ऐसे में शख्स ने जवाब में लिखा 2026।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें