दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं। अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिक आए दिन नए खुलासे कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने चांद के भाई को खोज लिया है। उन्होंने बताया है कि चांद का भाई धरती की ही कक्षा में घूम रहा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह के आकार की किसी वस्तु की धरती से टक्कर हुई थी जिसके बाद चांद का निर्माण हुआ था। अतंरिक्ष के खूबसूरत उपग्रहों में चांद शामिल है।
धरती के बेहद करीब मौजूद चांद पर 1969 में ही इंसानों ने कदम रखा था। अब वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतरिक्ष में सिर्फ चांद ही अपने तरह का एक उपग्रह नहीं है। उन्होंने एक ऐस्टेरॉयड को खाजा है जिसके बारे में उनका कहना है कि वह चांद का टुकड़ा हो सकता है। आईए जानते हैं वैज्ञानिकों द्वारा खोज गए चांद के भाई के बारे में...