हवा में उड़ने वाला सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
हवा में उड़ने वाले कुल 7 प्रजाति के सांपों पर शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने सांपों की गतिविधियों को हाई स्पीड कैमरों में रिकॉर्ड किया। शोधकर्ताओं ने बताया कि अपने शरीर को सीधा कर लेना इन सांपों के उड़ान का हिस्सा है। लेकिन वे लहराने वाली गतिविधि भी करते हैं। ऐसा लगता है कि सांप हवा में तैरते हैं, जिससे अनड्यूलेशन की गतिविधि होती है।