ये पूरी धरती रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। आए दिन यहां वैज्ञानिकों को कई रहस्यमयी चीजें मिलती हैं, जो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरत में डाल देती हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही खोज दुनिया की सबसे ठंडी जगह कही जाने वाली अंटार्कटिका में की है। दरअसल, कुछ महीने पहले वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट के जरिए अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी झील देखी थी। जब उन्होंने यहां खुदाई शुरू की तो उन्हें कई हैरान कर देने वाले राज सामने आए।