Avan Xero Electric Scooter
Xero और Xero+
Avan Motors भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। अवान मोटर्स ने Xero और Xero+ के नाम से दो स्कूटर बनाए हैं। कंपनी ने Xero में 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 250 वॉट की मोटर लगाई है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की बैट्री चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेगी। एक बार चार्ज होने के बाद 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर 60 से 70 किमी की दूरी तय कर सकता है। वहीं कंपनी के दूसरे स्कूटर Xero+ में कंपनी ने 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 800 वॉट की मोटर दी है। कंपनी ने इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। वहीं स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 110 किमी की दूरी तय कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
अनुमानित लांच : 2019
अनुमानित कीमत : 70,000 रुपए एक्सशोरूम