Universe: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड का जन्म बिग बैंग की घटना के बाद हुई होगी। हालांकि, अब एक नए शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
जर्नल ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स में यह शोध प्रकाशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि बिग बैंग से पहले भी ब्रह्मांड में रहस्यमयी जीवन रहा हो सकता है। अगर यह बात सच साबित हो जाती है, तो ब्रह्मांड खासकर ब्लैक होल और डार्क मैटर को लेकर वैज्ञानिकों की समझ में बदलाव हो सकता है। इस शोध का एक अर्थ यह है कि ब्रह्मांड की शुरुआत बिग बैंग से नहीं हुई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक वैज्ञानिक मानते आ रहे हैं कि बिग बैंग नाम की घटना के बाद ब्रह्मांड की शुरुआत हुई थी। नए शोध में बताया गया है कि हमारा ब्रह्मांड बिग बैंग से पहले संकुचन के चरण से गुजरा यानी सिकुड़ गया। इसके बाद इसका विस्तार हुआ।