Saturn Ring: सौरमंडल में शनि ग्रह सबसे अनोखा है। इस ग्रह के चारों के छल्ले (Saturn Ring) इसे सबसे अलग बनाते हैं। छल्लों की वजह से शनि ग्रह को आसानी से पहचाना जा सकता है, लेकिन अब इस बीच इन्हें लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। शनि ग्रह के छल्ले करोड़ों पत्थरों और बर्फीले पिंडों से बने हैं और लगातार ग्रह का चक्कर लगा रहे हैं। धरती से एक टेलीस्कोप से भी इन छल्लों को देखा जा सकता है।
शनि ग्रह के छल्ले सदियों से खगोलविदों और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अब इस बीच एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि यह खत्म हो जाएंगे, लेकिन अभी इन्हें खत्म होने में लाखों साल लग जाएंगे। हालांकि साल 2025 में एक ऑप्टिकल इल्यूजन की वजह से यह नजरों से दिखाई नहीं देंगे। यह अपनी जगह मौजूद रहेंगे, लेकिन इन्हें देखना मुश्किल होगा।