फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्वच्छता अभियान आज, ग्लासगो गुरुद्वारे ने की भारतीय उच्चायुक्त के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा

Sun, 01 Oct 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करेंगे। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू होगा। वहीं, स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में जाने से रोकने के मामले में ग्लासगो गुरुद्वारे ने आपत्ति जताई है। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने जीत हासिल की है। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार मुइज ने भारत समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

पीएम ने किया सफाई के लिए श्रमदान का आह्वान 
पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करेंगे। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी हैै। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोका - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लासगो गुरुद्वारे ने की भारतीय उच्चायुक्त के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा
स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में जाने से रोकने के मामले में ग्लासगो गुरुद्वारे ने आपत्ति जताई है। ग्लासगो गुरुद्वारे ने घटना की कड़ी निंदा की है। ग्लासगो की कमेटी का कहना है कि यह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया अनुचित व्यवहार है। गुरुद्वारा सभी समुदायों के लोगों के लिए खुला है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Mohamed Muizzu - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मद मुइज मालदीव के नए राष्ट्रपति चुने गए
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने जीत हासिल की है। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार मुइज ने भारत समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया। मुइज वर्तमान में देश की राजधानी माले शहर के मेयर हैं। उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है। उनका चीन के साथ मजबूत संबंधों पर जोर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
File Photo. - फोटो : सोशल मीडिया

आज खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, निकाली जाएगी प्रभात फेरी
एक अक्तूबर को स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रदेश में स्कूल खुलेंगे। सभी विद्यालयों में बच्चे सुबह प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके बाद विद्यालयों में साफ-सफाई की जाएगी। कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण व मध्याह्न भोजन भी दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना का दौरा करेंगे और इस दौरान 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम दोपहर लगभग सवा दो बजे महबूबनगर जिले में पहुंचेंगे, जहां वह सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Inflation - फोटो : Istock

आज से महंगा मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर
तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की घोषण की है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार यानी एक अक्तूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ जाएगी। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
US Parliament - फोटो : Social Media

अमेरिका में शटडाउन का खतरा टला
अमेरिका में एक अक्तूबर से शटडाउन का खतरा लगभग टल गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने संघीय सरकार को 45 दिनों की फंडिंग के लिए पेश किए गए विधेयक को मंजूरी दी है। प्रतिनिधि सभा ने समझौता निधि उपाय बिल को 335-91 मतों के अंतर से पारित किया। बिल को सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद नवंबर के मध्य तक शटडाउन का खतरा टल जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : Social media

लंदन में भारतीय मूल के सिख की कार पर फायरिंग
भारत सहित कई पश्चिमी देशों में इन दिनों खालिस्तान को लेकर संघर्ष जारी है। इस बीच शनिवार को इंग्लैंड में एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर चरमपंथियों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। बता दें, पीड़ित ने पहले भी आरोप लगाए थे कि उन्हें खालिस्तानी तत्वों से धमकियां मिल रही हैं। घटना इंग्लैंड के पश्चिमी लंदन की है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता से नई दिल्ली आने वाली विस्तारा की उड़ान रद्द
विस्तारा ने रविवार को कोलकाता से नई दिल्ली जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी है। शनिवार को एयरलाइन ने इसकी जानकारी दी। विस्तारा ने कहा कि कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में फंसे यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने के कारण यह फैसला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव पर चर्चा करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की। बैठक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले आयोजित की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें