फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पति-पत्नी के बीच हूई डिजिटल लड़ाई, पढ़िए हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले जोक्स

Thu, 14 Sep 2023 11:59 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसना मुस्कुराना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं होता है। जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर लोग उदास हो जाते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव का शिकार होने का डर रहता है। तनाव से बचने के लिए हर किसी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। 

अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
पत्नी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी डीपी को नाइस डीपी कहा था।
पत्नी- मेरी अक्ल पे भी पर्दा पड़ा था जो तुम्हारी पिक पे हैंडसम लुक का कमेंट किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त अनफ्रेंड कर देता...
पत्नी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें ब्लॉक किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता शराब पीकर नंबर डायल करता है, 
तभी लड़की की आवाज आती है 
कॉल करने के लिए आपके पास
पर्याप्त बैलेंस नहीं है, कृपया रिचार्ज करवाएं संता- 
बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही
काफी है मेरे लिए
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पुलिसवाला रोड पर खड़ा था
एक आदमी आया और उससे बोला-
भैया जी, हम आपको रोड क्रॉस करवा दें… 
पुलिस वाला बोला- तुम काहे करवाओगे भैया, 
हम खुद कर लेंगे..आदमी बोला- तुम कैसे करोगे,
कानून तो अंधा होता है!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
औरतों का दिल सही मायनों में कब टूटता है? 
जब वो अपने जैसे प्रिंट का सूट 
मोहल्ले की काम वाली को पहने देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया।
बस स्टैंड पर एक किताब देखते ही
उसे दिल का दौरा पड़ गया। 20 रुपये
की इस किताब का नाम था …“30
दिन में डॉक्टर कैसे बनें !”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें