कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रख दी है। कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। महामारी से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन लगाना पड़ा जिसकी वजह से लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। इस महामारी से दुनिया की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, तो वहीं लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दीं। लेकिन आपको दुनिया की एक ऐसी सुरक्षित जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आज तक कोरोना महामारी नहीं पहुंच पाई है।
इस जगह का नाम सेंट हेलेना द्वीप है और यहां पर एक भी कोरोना केस नहीं आया है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जाता है। यहां लोग हमेशा की तरह आम जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस द्वीप पर ना तो कोई मास्क लगाता है और ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता है।