दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब इसी कड़ी में आपको एक महिला के बारे में बताते हैं, जो घर की दीवार को भी खा जाती है। अभी तक आपने बच्चों को ही घरों में उल्टी-सीधी हरकतें करते हुए देखा होगा। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि क्या एक महिला भी ऐसी हरकतें सकती है? लेकिन यह बिल्कुल सच है।
यह महिला अमेरिका के मिशिगन में रहती है और इसका नाम निकोल है। इस महिला को चॉक खाने की आदत है, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी लोगों को तब हुई जब इसने अपनी तलब को मिटाने के लिए घर की दीवारों को भी खाना शुरू कर दिया। इस महिला ने एक टीवी प्रोग्रोम में अपनी इस अजीब लत के बारे में बताया। महिला की बात सुनकर हर कोई सकते में आ गया। आईए जानते हैं कि आखिर इस महिला को घर की दीवारों को खाने की लत कैसे लग गई?