भूत प्रेत से जुड़े कई किस्सों और कहानियों को हम लोगों ने सुना है। हालांकि भूत प्रेत और आत्माओं के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं देश दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को देखा है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक मरे हुए इंसान की आत्मा उसके शरीर के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है। यही आत्मा अपने अस्तित्व को अजीबोगरीब ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करती है। इसे ही भूत प्रेत कहा जाता है।
हम में से कई लोग जब रात के समय अंधेरे में होते हैं, तो ये महसूस होता है कि कोई हमको ऑब्जर्व कर रहा है। वहीं जिन लोगों ने भूतों को देखने का दावा किया है, उनमें से ज्यादातर लोगों ने उन्हें रात के समय में ही देखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? दिन के समय में वे क्यों नहीं दिखते? आज हम इसी रहस्य के बारे में जानेंगे।