Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Images) एक ऐसी माइंड एक्टिविटी हैं, जो दिमाग और नजर को भ्रमित करने का काम करती हैं। इसके माध्यम से आप किसी व्यक्ति के आईक्यू लेवल की परीक्षा ले सकते हैं। दिमाग को तेज करने के लिए इस तरह की एक्टिविटी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसकी वजह से ही इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल होते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक को इन्हें हल करना पसंद आता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में अक्सर चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं और तस्वीर को समझना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर आए दिन कन्फ्यूज करने वाली तस्वीरें वायरल होती हैं। लोगों को इन तस्वीरों को हल करने में आनंद आता है। आज आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, वो काफी मजेदार है। अब यह देखना है कि इस फोटो में आप छिपे चूहा को खोज पाते हैं? ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में चूहा को खोजने में अच्छे-अच्छे लोग फेल हो चुके हैं। चूहा को सिर्फ 15 सेकेंड के अंदर खोजना है।