Ajab-Gajab News in Hindi: क्या प्राचीन समय में इंसान एक दूसरे को मारकर खाते थे? हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है। इस शोध में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस शोध में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इंसानों के पूर्वज नरभक्षी रहे होंगे। केन्या में 1.45 मिलियन साल पुरानी इंसान के पूर्वज की हड्डियां मिली थीं।
साइंटिफिक जर्नल में इन हड्डियों पर की गई स्टडी प्रकाशित की गई है, जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। स्टडी में पता चला है कि संभावना है कि इंसान के पूर्वज जिंदा रहने के लिए एक दूसरे को मारकर खा गए होंगे। केन्या में मिली हड्डी में नौ जगह कटने के निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि मौत से पहले इंसानों के बीच हालात सामान्य नहीं थे। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने इंसान के पूर्वज को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं।