ऑप्टिकल इल्यूजन जीके क्विज
- फोटो : Adobe Stock
इस तस्वीर में छिपे पेंटब्रश को ढूंढना लोगों के लिए आसान साबित नहीं हो रहा है। तस्वीर को काफी देर तक गौर से देखने के बावजूद कई लोग पेंटब्रश को खोजने में नाकाम रहे। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि तस्वीर में कोई पेंटब्रश है ही नहीं। अब आपकी बारी है। तस्वीर को ध्यान से देखिए और अपनी तेज नजरों का इस्तेमाल करते हुए छिपे हुए पेंटब्रश को खोजने की कोशिश कीजिए। देखते हैं, आप इसे कितनी जल्दी ढूंढ पाते हैं। अगर आपने बिना किसी मदद के पेंटब्रश को खोज लिया, तो यह आपकी बेहतरीन ऑब्जर्वेशन स्किल का संकेत होगा।