फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के अंदर बनेगी दुनिया की पहली तैरती सुरंग, 205 किलोमीटर होगी लंबी, अद्भुत होगा नजारा

Thu, 31 Jan 2019 04:41 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Guru Mavin
विज्ञान और तकनीक की मदद से क्या कुछ मुमकिन नहीं है। ऐसे में अब वो दिन भी दूर नहीं कि जब लोग समुद्र के अंदर भी रफ्तार का मजा ले सकेंगे। आज हम आपको दुनिया की सबसे बेहतरीन और अद्भुत सुंरग के बारे में बता रहे हैं जो कि समुद्र के अंदर तैरती है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
समुद्री रास्ते से एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर आसान बनाने के लिए नॉर्वे एक बेहद चौंकाने वाला प्रयोग करने जा रहा है। नार्वे जल्द ही समुद्र के अंदर तैरती सुरंग का निर्माण करने जा रहा है। कंकरीट से तैयार होने वाली इस सुरंग में दो लेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : The Norwegian Public Roads Administration
परियोजना पर काम कर रही सरकारी संस्था नॉर्वेजियन पब्लिक रोड्स एडमिनिस्ट्रेशन का लक्ष्य 2050 तक इसका निर्माण पूरा करना है। अगर ये सुरंग तैयार हो गई तो वाकई ये किसी अजूबे से कम नही होगा।  नार्वे यदि इस परियोजना में सफल हो जाता है तो वह विशव का पहला ऐसी सुरंग बनाने वाला देश हो जाएगा। चीन, दक्षिण कोरिया, इटली और इंडोनेशिया भी इस परियोजना पर काम कर रहे हैं।

4 of 6
- फोटो : Norwegian Public Roads Administration
100 फिट की गहराई में स्थापित होने वाली यह सुरंग 205 किलोमीटर लंबी होगी। सुरंग को नियंत्रित करने के लिए पानी की सतह पर पीपे के पुल तैयार किए जाएंगे। इन पुलों के बीच पर्याप्त दूरी होगी ताकि समुद्री जहाज इनके बीच से गुजर सकें। यह सुरंग इतनी मजूबत होगी कि इस पर किसी भी प्रकार के मौसम का कोई असर नहीं होगा। इसके निर्माण में चालीस अरब डॉलर की लागत आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
floating tunnel - फोटो : Norwegian Public Roads Administration
पश्चिम नार्वे में स्थित क्रिस्टियानसैंड और ट्रॉनहेम नामक दो शहरों के बीच यात्रा ई 39 मार्ग का हिस्सा है, जो नॉर्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सुरंग बनाने का मकसद इन दोनों शहरों को जोड़ना है। जिनके बीच की दूरी करीब 1100 किलोमीटर है, जिसे तय करने में 21 घंटे लगते हैं। लेकिन इस सुरंग के बनने के बाद ये दूरी महज कुछ घंटों की रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Norwegian Public Roads Administration
तैरती हुई सुरंग के निर्माण का विचार कोई नया नहीं है। 1882 में, ब्रिटिश नौसैनिक आर्किटेक्ट एडवर्ड रीड ने भी एक ऐसी ही सुरंग का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें