हाल ही में नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एक वीडियो को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्पेस में एक अंतरिक्ष यात्री अपने बालों को कैसे धोता है? अक्सर पृथ्वी पर जिन कामों को हम आसानी से कर लेते हैं। उसी काम को अंतरिक्ष में करना काफी मुश्किल होता है। स्पेस में ग्रेविटी का प्रभाव पृथ्वी के मुकाबले बिल्कुल ना के बराबर है। इसी वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को माइक्रो ग्रेविटी में कैसे रहना है? उसके लिए उन्हें सालों पहले से ही ट्रेनिंग दी जाने लगती है। स्पेस में साधारण से कार्य जैसे कि बाल धोना, खाना, नहाना आदि भी काफी मुश्किल भरे काम होते हैं। यही एक कारण है कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट इन कार्यों को करने के लिए कई विशेष उपकरणों को अपने साथ लेकर जाते हैं। इसी सिलसिले में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक अंतरिक्ष यात्री का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।