फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पत्थर के रहस्य को आज तक नहीं समझ पाया कोई, आखिर 1200 साल से कैसे टिका हुआ है ढलान पर?

Fri, 12 Jul 2019 08:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
श्रीकृष्ण के माखन की गेंद - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं समझ पाया है। एक ऐसा ही रहस्य है तमिलनाडु के शहर महाबलिपुरम में मौजूद अति प्राचीन पत्थर, जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है। मान्यता है कि यह पत्थर करीब 1200 साल पुराना है।  
विज्ञापन

2 of 6
श्रीकृष्ण के माखन की गेंद - फोटो : Social media
यह रहस्यमयी पत्थर करीब 20 फीट ऊंचा और करीब 15 फीट चौड़ा है। यह पत्थर एक ढलान पर आश्चर्यजनक रूप से टिका हुआ है, जो न तो कभी हिलता है और ना ही कभी लुढ़कता है। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीकृष्ण के माखन की गेंद - फोटो : Social media
महाबलिपुरम आने वाले लोग 250 टन वजनी इस पत्थर को देखकर हैरान रह जाते हैं कि आखिर यह कैसा चमत्कार है। कुछ लोग इस पत्थर को श्रीकृष्ण के माखन की गेंद भी कहते हैं। 

4 of 6
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में इस जगह पर थोड़ा सा माखन गिरा दिया था, जो अब एक विशाल पत्थर का रूप ले चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण के माखन की गेंद - फोटो : Social media
इस पत्थर को पहली बार साल 1908 में खोजा गया था। कहते हैं कि एक बार इस पत्थर को नीचे लाने के लिए सात हाथियों द्वारा बांधकर खिंचवाया गया था, लेकिन यह पत्थर अपनी जगह से हिला तक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीकृष्ण के माखन की गेंद - फोटो : Social media
यह पत्थर किसी इंसान द्वारा इस जगह पर खड़ा किया गया है या प्रकृति के द्वारा, इस सवाल का सटीक जवाब आज तक किसी को नहीं मिल पाया है। पत्थर का रहस्य अभी भी बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें