अभी तक सभी लोग यही जानते हैं पत्थर के अंदर कोई दिल नहीं होता है। तभी तो किसी निर्दयी व्यक्ति को लोग पत्थर दिल इंसान कहते हैं, क्योंकि पत्थर के अंदर कोई इमोशन नहीं होता है। लेकिन इस दुनिया में एक रहस्यमयी पत्थर है जिसके के अंदर से चोट लगने पर खून निकलने लगता है। आपको यह बात सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
अगर यह पत्थर जमीन पर गिर जाता है तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं और उसमें से खून बहने लगता है। इस पत्थर में चोट लगने पर खून तो बहता ही इसमें से मांस जैसी वस्तु भी निकलती है जिसको लोग खाते हैं। अब यह बाजार में भी खूब बिकता है। यह अनोखा पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में पाया जाता है। इन पत्थरों को देखेंगे, तो पहली नजर में ये सामान्य पत्थर की तरह ही दिखते हैं। इस पत्थर को दुनियाभर मेंपायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है।