फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी हैं उदयगिरि की ये गुफाएं, जानिए क्या है इनका इतिहास

Fri, 22 Oct 2021 12:01 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रहस्यमयी हैं उदयगिरि की गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भारत प्राचीन काल से रहस्यमयी इमारत, महल और गुफाओं के लिए जाना जाता है। यहां के घने जंगल और पहाड़ों पर छिपी आदिकाल की गुफाएं आज भी भारत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। भारत में ऐसी कई रहस्यमयी गुफाएं हैं जो आपने आप में अनोखी हैं। ऐसी ही कुछ उदयगिरि की प्रसिद्ध गुफाएं ओडिशा में मौजूद हैं। ये गुफाएं ओडिशा के भुवनेश्वर शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित हैं। इतिहासकारों के मुताबिक ये गुफाएं 350 ईस्वी पूर्व से भी पुरानी हैं। चलिए जानते हैं इन गुफाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
रहस्यमयी हैं उदयगिरि की गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
रानी गुफा

रानी गुफा में आपको कई पुरानी और सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी। यह गुफा उदयगिरि की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। इस गुफा में हिंदू देवी देवताओं, महावीर और अन्य जैन तीर्थकारों के चित्र लगे हुए हैं। रानी गुफा अति सुंदर मूर्तियों से सजी हुई है जो कि पर्यटकों को काफी लुभाती है।  
विज्ञापन

3 of 5
रहस्यमयी हैं उदयगिरि की गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
गणेश गुफा

गणेश गुफा उदयगिरि की सबसे महत्वपूर्ण गुफाओं में से एक है। कहा जाता है कि इस गुफा का नाम यहां मौजूद गणेश की नक्काशीदार आकृति को ध्यान में रखकर रखा गया था। अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार यहां जरूर घूमने जाएं। आप जैसे ही इस गुफा में प्रवेश करेंगे, तो आपको हाथी की दो बड़ी मूर्तियां बनी हुई दिखाई देंगी। 

4 of 5
रहस्यमयी हैं उदयगिरि की गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
बाजघर गुफा

यह गुफा थोड़ी छोटी है, लेकिन बहुत खास है। कहा जाता है कि इस गुफा को प्राचीन काल में जैन भिक्षु विश्राम करने के लिए इस्तेमाल करते थे। इसलिए इसे बाजघर के रूप में जाना जाता है। यह गुफा आयताकार आकार में बनाई गई है, जहां आराम करने के लिए पत्थर के बिस्तर और तकिया भी बनाये गए हैं। इस गुफा को अपनी कलात्मक परंपराओं की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहस्यमयी हैं उदयगिरि की गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सिर्फ उदयगिरि ही नहीं पूरे भारत में ऐसी कई प्राचीन और रहस्यमयी गुफाएं हैं, जिनके रहस्य के बारे में आज तक बड़े-बड़े इतिहासकार भी नहीं पता लगा पाए हैं। ये गुफाएं अपने आप में अनोखी हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें