पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी कड़ी में आज हम पृथ्वी के उन रहस्यमय स्थानों के बारे में जानेंगे, जो अपने भीतर कई राजों को समेट रखे हैं। हमारी सुंदर पृथ्वी पर ऐसे कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां पर बड़ी मात्रा में लोग लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी रहस्यमय जगहें भी हैं, जहां पर लोग भूल कर भी जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। ये स्थान इतने डरावने और खतरनाक हैं कि यहां पर पल भर में किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। आइए जानते हैैं इन रहस्यमय स्थानों के बारे में -
डानाकिल डिप्रेशन
इस स्थान को पृथ्वी के नरक का द्वार कहा जाता है। ये जगह कई रहस्यों को अपने भीतर समेट रखी है। डानाकिल डिप्रेशन पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। ये उत्तरी इथियोपिया नामक देश में स्थित है। इस जगह पर ज्वालामुखी की कई सघन क्रियाएं होती हैं। ये जगह इतनी गर्म है कि इसके नजदीक जाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है।