Morocco Earthquake
- फोटो : Social Media
मोरक्को में दिख रोशनी क्या थी?
भूकंप से पहले मोरक्को के आसमान में अजीब रोशनी दिखी थी। विज्ञान में इसे अर्थक्वेक लाइट कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की भी अपनी रोशनी होती है, जो जमीन से लेकर आसमान तक फैलती है। यह रोशनी धरती के अंदर भूकंपीय गतिविधि से संबंधित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक करंट से उत्पन्न होती है। धरती की टैक्टोनिक प्लेट में भयानक हलचल मचती है, तो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रवाह बनता है। पहले भी कई बार भूकंप से पहले रोशनी देखने की बात कही जा चुकी है। 17वीं सदी के दस्तावेजों में भी रहस्यमयी रोशनी का जिक्र है, जो आपदा से पहले नजर आई थीं।