तीन देशों ने ली विक्रम लैंडर की तस्वीरें, देखिए चांद पर रात के अंधेरे में कैसा दिख रहा चांद पर इस समय रात है और चंद्रमा की सर्दी वाली रात में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सो रहा है हालांकि रात के अंधेरे में सोते विक्रम लैंडर की समय-समय पर तस्वीरें सामने आ रही हैं अब दक्षिण कोरिया के मून मिशन दनूरी ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट की तस्वीर खींची हैं अभी तक तीन देशों के अलग-अलग ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की फोटो को ली हैं तीनों देशों के कैमरे की क्वालिटी में फर्क नजर आ रहा है। आप तस्वीरों को खुद देखिए और तय कीजिए किसकी तस्वीर ज्यादा बेहतर है कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि मून मिशन दनूरी ने यह तस्वीर 27 अगस्त को ली थी इससे पहले अमेरिका के नासा के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर और भारत के चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने तस्वीरें ली थीं Bizarre News