Moon Mystery: वैज्ञानिकों के लिए चंद्रमा के अंदर की संरचना हमेशा से एक पहेली बनी थी। इस पर काफी अध्ययन किया गया है, क्योंकि चंद्रमा की संरचना के संबंध धरती के इतिहास से भी जुड़े हैं। वैज्ञानिकों को हमेशा यह उम्मीद रही कि चंद्रमा की संरचना से चांद के साथ धरती और सौरमंडल के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन किया है, जिसके नतीजों के बाद अब उनका मानना है कि इस बहस पर विराम लगना चाहिए कि चंद्रमा के अंदर का क्रोड़ ठोस है या फिर पिघला है।
आंतरिक संरचना के बारे में कैसे मिलती है जानकारी
सौरमंडल के खगोलीय पिंडों की आंतरिक संरचना के बारे में भूकंपीय आंकड़ों के माध्यम से पता लगाया जाता है। आंतरिक सक्रियता की वजह से आने वाले भूकंप से ध्वनि तरंगे पैदा होती है। इनसे चंद्रमा और धरती जैसे पिंडों के भीतर के पदार्थों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इनकी मदद से वैज्ञानिक पिंड का विस्तृत आंतरिक नक्शा बनाते हैं।