अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। इसके अलावा, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता की मांग बढ़ा दी है। इस वजह से कई बार भारत ने कड़े शब्दों में संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...