एल्सी आइलर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 54 हेक्टेयर में फैला मोनोवी गांव पहले आबाद हुआ करता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आबादी घटनी शुरू हो गई। 1980 तक इस गांव में सिर्फ 18 लोग ही बच गए। उसके बाद साल 2000 तक सिर्फ यहां दो लोग बचे, एल्सी आइलर और उनके पति रूडी आइलर। 2004 में रूडी आइलर की भी मौत हो गई, जिसके बाद एल्सी अकेली ही अब यहां रह गई हैं।